फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: धनुष के साथ अगली फिल्म में काम करेंगे मारी सेल्वराज, 'कर्णन' में हिट रही थी जोड़ी

Tue, 22 Jul 2025 03:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mari Selvaraj Dhanush: निर्देशक मारी सेल्वराज ने हाल ही में धनुष को लेकर बड़ा एलान किया है। धनुष जल्द ही कई नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
धनुष. मारी सेल्वराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार धनुष कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में साउथ के निर्देशक मारी सेल्वराज ने जानकारी दी है कि वह अपनी अगली फिल्म में अभिनेता धनुष के साथ फिर से काम करेंगे। दोनों ने आखिरी बार 2021 की फिल्म 'कर्णन' में साथ काम किया था। यह फिल्म कामयाब रही थी। समीक्षकों ने भी इसकी काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

धनुष के साथ काम करेंगे निर्देशक मारी सेल्वराज
एक समारोह में फिल्म निर्माता मारी सेल्वराज ने कहा 'अगली फिल्म में मैं धनुष सर के साथ काम करूंगा। हमने यह फिल्म तब साइन की थी जब मैं धनुष सर के साथ 'कर्णन' पर काम कर रहा था। जिस फिल्म के लिए हमने उस समय साइन किया था, वह कई कारणों से टल रही थी। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। मैं एक साधारण कहानी को बड़े पैमाने पर बताना चाहता था। यह फिल्म वही प्रोजेक्ट है। मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत अहम होगी। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है और चल रहा है। मुझे यकीन है कि यह फिल्म मेरी जिंदगी में एक मील का पत्थर साबित होगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Son of Sardaar 2: संजय दत्त को 'सन ऑफ सरदार 2' में काम नहीं करने का अफसोस? सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
फिल्म को लेकर लग रहीं अटकलें
हालांकि इस अनाम फिल्म के बारे में और जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन निर्देशक के बयान से लगता है कि इसमें भावनात्मक गहराई और दूसरी चीजें भी होंगी। हाल ही में हुए ऐलान ने फिल्म के सहायक कलाकारों और रिलीज की समय-सीमा को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि इनमें से किसी भी चीज का खुलासा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

धनुष का वर्कफ्रंट
अगर धनुष की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'कुबेर' में नजर आए थे। फिल्म काफी कामयब रही। इसमें नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सरभ भी अहम भूमिकाओं में थे। धनुष जल्द ही फिल्म 'इडली कढ़ाई' में दिखाई देंगे। फिल्म में नित्या मेनन, अरुण विजय, शालिनी पांडे, प्रकाश राज और राजकिरण होंगे।
धनुष ने हाल ही में फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और इसमें उनके साथ कृति सेनन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें