फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Kakar: बहुत खतरनाक था दीपिका कक्कड़ का ट्यूमर, क्या दोबारा हो सकता है कैंसर? पति शोएब ने किया ये खुलासा

Sat, 05 Jul 2025 10:07 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dipika Kakar Health Update: पिछले महीने टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी की गई थी। अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम@ms.dipika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई महीने में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लीवर में स्टेज 2 के कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद जून में एक्ट्रेस के लीवर में मौजूद घातक ट्यूमर को सर्जरी के जरिए काटकर निकाला गया था। अब करीब एक महीने बाद अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं कि शोएब ने क्या खुलासा किया। 

शोएब इब्राहिम ने किया ये खुलासा

विज्ञापन

अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा, ‘पहले हमें लगा कि अगर ट्यूमर को हटा दिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा। जहां तक शरीर की बात है, तो फिलहाल कैंसर की कोशिकाएं मौजूद नहीं हैं। हालांकि, हमें जो बायोप्सी रिपोर्ट मिली और पीईटी स्कैन मिली है, उससे स्थिति और गंभीर होने का संकेत मिला। ट्यूमर को ग्रेड तीन के रूप में डिटेक्ट किया गया था और वह बहुत खराब स्थिति में था, जिसका मतलब है कि यह काफी खतरनाक था। इससे उसके दोबारा होने की संभावना काफी होती है।’ 

यह खबर भी पढ़ें: Riteish Deshmukh: पैपराजी कल्चर को लेकर रितेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘हमें इनसे निपटना सीखना होगा’

विज्ञापन

दवाएं बढ़ाई जा सकती हैं 
आगे शोएब इब्राहिम ने बताया, ‘सर्जरी के बाद डॉक्टर ने दवाई दी। हालांकि अभी कैंसर के सेल्स नहीं हैं, लेकिन अगर भविष्य में कोई पाया जाता है, तो दवाइयों की खुराक बढ़ा दी जाएगी और उसे नसों के जरिए दवा दी जाएगी। यह इलाज एक साल, डेढ़ साल या दो साल भी चल सकता है। हर तीन हफ्ते में स्कैन किए जाएंगे।’


दीपिका कक्कड़ ने खुद किया था खुलासा
दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बाद जब वो जांच के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों को लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो स्टेज 2 का कैंसर निकला। इस खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें