फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पार्टी: डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे

Mon, 07 Sep 2026 12:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs at Abu Jani Sandeep Khosla Event: मशूहर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने आज मुंबई में एक भव्य इवेंट आयोजित किया। यहां कई चर्चित फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने रविवार 06 सितंबर को मुंबई में एक आलीशान स्टार-स्टडेड इवेंट का आयोजित किया। दरअसल, इस डिजाइनर जोड़ी ने फैशन जगत में 40 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इवेंट रखा। यहां कई सितारों ने शिरकत करते हुए चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन

डिंपल कपाड़िया 
दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया इस इवेंट में पहुंचीं। व्हाइट कलर के फ्लॉवर प्रिंट आउटफिट में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लगा।
 

नव्या का अनोखा अंदाज
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस सितारों से भरपूर पार्टी में पहुंचीं और अपने अंदाज से खूब लाइमलाइट लूटी।
 

ओरी भी आए नजर
बी-टाउन की कोई भी पार्टी ओरी के बिना अधूरी है। डिजाइनर्स के इवेंट में भी वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।
 

कुशा कपिला का अलहदा अंदाज
कॉमेडियन, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती कुशा कपिला ने भी पार्टी में चार चांद लगा दिए।
 

सोनम कपूर का रॉयल लुक
अभिनेत्री सोनम कपूर भी नजर आईं। उन्होंने शाही अंदाज से लाइमलाइट लूटी। व्हाइट कलर के आउटफिट में सोनम ने इवेंट में शिरकत की।
 

श्लोका अंबानी, ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट ने की शिरकत
इस इवेंट में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका भी नजर आईं। उनके अलावा छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट ने भी शिरकत की। साथ ही नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा भी नजर आईं।
 

नीतू कपूर के चुराई लाइमलाइट
दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने पैप्स को भी पोज दिए।
 
विज्ञापन

नताशा ने अपने दोस्त एलेक्स के साथ इस इवेंट में शिरकत की। दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें