फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव, पुरानी हवेली और मक्के की रोटी, दिलजीत दोसांझ ने दिखाई गांव की झलक; यूजर्स बोले- थेरेपी है आपका व्लॉग

Sat, 06 Dec 2025 10:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Video: दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने गांव की झलक दिखाई है। वीडियो को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर यहां अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। उनके फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ के वीडियो में क्या है?
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह गांव में पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर वह खुशी से झूमते हैं। बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हैं। वीडियो में गांव के घर की झलक दिखती है। इसके बाद सिंगर पंजाब का पारंपरिक खाना खाते हैं। वीडियो में घर से मक्खी और मच्छर भगाने वाली मशीन दिखती है। आखिर में सिंगर अलाव के पास बैठे नजर आते हैं।
 

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो को दिलजीत दोसांझ के फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपने बहुत अच्छी कमेंट्री की है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'दिलजीत दोसांझ की बेस्ट कॉमेडी'। एक और यूजर ने लिखा है 'पंजाबी व्लॉग एक थेरेपी की तरह है।'

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ पंजाबी एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह फिल्म 'उड़ता पंजाब' से सुर्खियों में आए। आखिरी बार उन्हें 'डिटेक्टिव शेरदिल' में देखा गया था। अगली बार वह 'बॉर्डर 2' और 'पंजाब 95' में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें