फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत बोले-'हर रोज दिक्कतों का सामना करता हूं', निपटने का सटीक तरीका भी साझा किया

Wed, 27 Nov 2024 10:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाती को लेकर चर्चा में है। इस समय वह पुणे में अपना शो कर रहे हैं। पुणे में ही म्यूजिक लवर को उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में बताया। साथ ही इन दिक्कतों सेे निपटने का तरीका भी साझा किया।
विज्ञापन
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ पंजाबी और हिंदी फिल्मों में बतौर गायक और अभिनेता लंबे समय से सक्रिय हैं। साथ ही वह अपने लाइव म्यूजिक शो या कॉन्सर्ट भी समय-समय पर करते हैं। इन दिनों देश भर में वह अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाती को लेकर खबरों में हैं। हजारों की संख्या में लोग उनके कॉन्सर्ट में आ रहे हैं। हाल ही में वह पुणे में अपना शो कर रहे थे। यहां पर दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का जिक्र भी उनसे किया। इन सभी बातों का एक वीडियो दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी भी लगाया है। 

विज्ञापन

हर दिन परेशानियां आती हैं
इंंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दिलजीत कहते हैं, ‘ मैं बता नहीं सकता हूं कि हर दिन कितने तनाव और परेशानियों का सामना करता हूं। जितना बड़ा काम होता है उतनी बड़ी टेंशन होती है।’

दिक्कतों को दूर करने का तरीका बताया
आगे वीडियो में दिलजीत कहते हैं कि आप कहीं भी काम करते हों। टेंशन आपको आएगी ही। ऐसे में आप योग कीजिए। योग करने से आपका तनाव कम होगा। दिलजीत पहले भी कई बार योग की अहमियत और फायदे पर बात कर चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने कॉन्सर्ट स्टेज से इस बारे में बात की और लोगों को इसके फायदे बताए।


 

विज्ञापन

पिछले दिनों बैन से हुए परेशान 
दिलजीत ने कहा कि उन्हें हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों भी वह काफी परेशान रहे। दरअसल, तेलंगाना सरकार ने उन्हें नोटिस दिया था, जिसमें कहा गया कि उनके राज्य में शराब, हिंसा और ड्रग्स को प्रमोट करने वाले गाने न गाएं। उनके कई गानों पर बैन लगा दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें