फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvir Jawanda: 'प्लीज राजवीर के लिए दुआ करें, दुआ में बहुत असर है', कॉन्सर्ट के बीच दिलजीत ने फैंस से की अपील

Mon, 29 Sep 2025 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Video: लोकप्रिय पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा बीते शनिवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हाल ही में सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस से राजवीर के लिए दुआ करने की अपील की है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ-राजवीर जवांदा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा बीते शनिवार 27 सितंबर को बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। तमाम पंजाबी सिंगर्स, कलाकारों ने राजवीर के लिए दुआ की है और उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी राजवीर की सलामती की दुआ की है। साथ ही फैंस से भी राजवीर के लिए दुआ करने को कहा है। दिलजीत ने अपने हांगकांग कॉन्सर्ट के बीच में फैंस से यह अपील की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

दिलजीत बोले- 'प्लीज दुआ करो, दुआ में बहुत असर होता है'
दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके हांगकांग कॉन्सर्ट के दौरान का है। इसमें दिलजीत फैंस को राजवीर के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सभी से सिंगर के लिए दुआ करने की अपील की है। दिलजीत कहते हैं, 'राजवीर वीरा के लिए दुआ करना सभी, दुआ में बहुत असर होता है। मेरा बहुत प्यारा वीरा है राजवीर, वो जल्द ठीक हो'।
 

सीएम भगवंत मान ने लिया सिंगर की सेहत का हाल
सिंगर राजवीर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके करीबी और पंजाबी सिने जगत के सेलेब्स लगातार उनका हाल लेने पहुंच रहे हैं। हादसे की खबर सुनकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रविवार को फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और राजवीर के परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर भी राजवीर की सलामती की दुआ करते हुए लिखा कि गायक की हालत चिंताजनक है और वह जल्द ठीक होकर अपने प्रशंसकों और परिवार के बीच लौटें।
विज्ञापन

गायकी और अभिनय दोनों में दिखाया है दम
लुधियाना में जन्मे राजवीर जवांदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की और देखते ही देखते पंजाबी संगीत उद्योग के उभरते सितारे बन गए। उनका गीत ‘काली जवांदे दी’ ने युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई। इसके अलावा ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे गाने भी उनकी लोकप्रियता का अहम हिस्सा रहे। सिर्फ गायक ही नहीं, बल्कि राजवीर ने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें