फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के शो में शराब परोसने पर लगा प्रतिबंध, पुणे कॉन्सर्ट से ठीक पहले लिया गया फैसला

Mon, 25 Nov 2024 12:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh:  दिलजीत दोसांझ के पुणे में होने वाले कॉन्सर्ट में शराब पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला शो होने से ठीक पहले लिया गया। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से…
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ का ‘दिल-लुमिनाती 2024’ दौरा तब विवादों में घिर गया जब उन्होंने हैदराबाद में शराब को लेकर अपना बयान दिया। अब उसका असर उनके पुणे में होने वाले शो में भी दिखा। उनके शो में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, पंजाबी गायक और दिलजीत दोसांझ के पुणे में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। शो से ठीक पहले पुणे शहर के कोथरुड इलाके में राज्य के आबकारी विभाग ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के संगीत समारोह में शराब सर्व करने की अनुमति रद्द कर दी। यह फैसला एनसीपी पार्टी की युवा शाखा और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के साथ-साथ कुछ स्थानीय निवासियों और संगठनों द्वारा कार्यक्रम में शराब सर्व के खिलाफ किए गए कड़े विरोध के बाद लिया गया है। 
विज्ञापन


दिलजीत के शो में शराब पर लगी रोक
आबकारी विभाग के एसपी सीबी राजपूत ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमें आयोजन स्थल के मालिक से एक आवेदन मिला था और उन्होंने आपत्ति जताई थी कि संगीत समारोह में शराब सर्व करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसलिए, आवेदन पर कार्रवाई करते हुए, हमने संगीत समारोह में शराब परोसने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है, और संगीत समारोह के आयोजकों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।" 
Singham Again Collection: बड़े सितारों के बावजूद फ्लॉप की कगार पर 'सिंघम अगेन', बजट तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन


शराब को लेकर दिलजीत ने क्या कहा था?
इस महीने की शुरुआत में, दिलजीत ने अपने अहमदाबाद संगीत कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर सरकार देश भर में शराब पर प्रतिबंध लगाती है तो वह शराब पर गाने बनाना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा था,  "जितने भी स्टेट्स हैं हमारे यहां, अगर वो सारे अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित करते हैं, अगले ही दिन दिलजीत दोसांझ अपनी जिंदगी में कभी शराब पे गाना नहीं गाएंगे। मैं प्रण करता हूं। हो सकता है ये? दिलजीत ने आगे कहा, "बहुत बड़ा राजस्व है ये। कोरोना में सब बंद हो गया था, ठेके बंद नहीं हुए थे। क्या बातें कर रहे हो आप? आप युवाओं को बेवकूफ नहीं बना सकते।" 

दिल-लुमिनाती टूर
दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती टूर कोलकाता में 30 नवंबर, बेंगलुरु में 6 दिसंबर इंदौर में 8 दिसंबर, चंडीगढ़ में 14 दिसंबर और गुवाहाटी में 29 दिसंबर को होगा।
Reincarnation: 'मधुमती' से लेकर 'करण-अर्जुन' तक, पुनर्जन्म पर आधारित इन फिल्म ने खूब लूटी वाहवाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें