फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: सिंगर के साथ परफॉर्म करने पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, करिश्मा समेत ये सेलेब्स भी नजर आए

Sat, 28 Nov 2026 07:59 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ।
  • इस कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
  • अवनीत कौर कॉन्सर्ट में दिलजीत के गानों पर झूमती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बीती रात दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शानदार अंदाज में हुआ। आयोजन से पहले धमकियों और सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन इसका असर शो की रौनक पर बिल्कुल नहीं दिखा। कड़ी सुरक्षा के बीच हजारों की संख्या में फैन्स पहुंचे और दिलजीत के गानों पर देर रात तक झूमते रहे। इस म्यूजिकल इवेंट में आम दर्शकों के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कॉन्सर्ट में झूमती दिखीं करिश्मा कपूर
कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी खूब मस्ती करती नजर आईं। ब्लैक रंग के कैजुअल आउटफिट और खुले बालों में करिश्मा अपने दोस्तों के साथ गानों का आनंद लेती दिखीं। उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और वह दिलजीत के लोकप्रिय गानों पर जमकर थिरकती रहीं। वहीं, पीछे मौजूद दर्शकों की भारी भीड़ और उनके चमकते नीले रिस्टबैंड ने पूरे माहौल को और खास बना दिया।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
अवनीत कौर ने जमाया रंग
इस शाम में अवनीत कौर ने भी अपनी मौजूदगी से खूब रंग जमाया। रेड कुर्ते में पहुंचीं अवनीत कॉन्सर्ट के दौरान दोस्तों के साथ डांस करती और गानों की धुन पर झूमती दिखाई दीं। उनका मस्ती भरा अंदाज और बेफिक्र होकर एन्जॉय करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanyamalhotra_

सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर किया परफॉर्म
हालांकि, इस कॉन्सर्ट का सबसे यादगार पल तब आया, जब दिलजीत ने एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाया। ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट पहने दिलजीत सान्या के सामने घुटनों पर बैठ गए और उनका हाथ पकड़कर गाना गाने लगे। इस दौरान सान्या के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। स्टेज के पीछे लगी स्क्रीन पर भी यह खूबसूरत पल दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। दिलजीत और सान्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले थे दिलजीत
मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर दिलजीत ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'दिलजीत को बम से उड़ा देंगे... वाह! शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है।' बता दें कि दिलजीत ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म किया।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें