फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: बम ब्लास्ट की धमकी के बीच बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने दी अपडेट, सुजैन ने खुद को बताया फैन

Sun, 29 Nov 2026 10:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ काफी चर्चा में हैं।
  • पोस्ट पर कमेंट करते हुए सुजैन खान ने दिलजीत को अपना भाई बताया है।
  • बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर दिलजीत ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के तहत सिंगर का कॉन्सर्ट 27 नवंबर को मुंबई में हुआ। उनका अगला कॉन्सर्ट आज यानी 29 नवंबर को बंगलूरू में होने वाला है। इससे पहले सिंगर ने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट को लेकर अपडेट दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत की पोस्ट में क्या है?
बंगलूरू के कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी देते हुए सिंगर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिलजीत कॉन्सर्ट में जाने की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह कॉन्सर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह पने कॉन्सर्ट में आई भीड़ दिखा रहे हैं। एक तस्वीर में कुछ लड़कियां नजर आ रही हैं जिनकी वर्दी पर लिखा है 'ऑरा पुलिस'।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
सुजैन ने दिलजीत को बताया फैन
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा 'बॉम्बे, कल बंगलूरू में। गेट शाम 3 बजे खुलेंगे।' सिंगर की पोस्टर पर सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं आपकी फैन हूं। भाई आप अद्भुत हो।' कॉप सोनी मीना नाम की एक यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'दिलजीत'। इसके बाद उन्होंने कई इमोजी कमेंट किए हैं। कई दूसरे यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
धमकियों पर क्या बोले दिलजीत?
बता दें कि बंगलूरू में दिलजीत दोसांझा का कॉन्सर्ट ऐसे समय होने वाला है, जब उनके कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की कथित धमकियां मिली हैं। सिंगर ने बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर अपनी बात रखी है। दिलजीत ने  कहा 'आमची मुंबई। वो कहते हैं, दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। वाह! उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। धमका दिया जाए। किसी भी तरह से रोक दिया जाए'। इसके बाद दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया- शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है। दिलजीत ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं वह गांव के हैं। मैं खुद भी गांव से हूं। अगर आपको मेरा कोई गाना नहीं भी समझ आया लेकिन जो मिट्टी की खुशबू है, गांव की, वह जरूर समझ आएगी'।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
'ऑरा इंडिया टूर' के बारे में जानकारी
  • बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने अपने 'ऑरा इंडिया टूर' की शुरुआत 30 अक्तूबर से की थी।
  • इस टूर के तहत पहला कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था।
  • आज यानी 29 नवंबर को उनका कॉन्सर्ट बंगलूरू में होने वाला है।
  • सिंगर के टूर का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर 2026 को कोलकाता में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें