फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी संगठन ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी! कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग; जानिए क्या है बिग बी से कनेक्शन

Wed, 29 Oct 2025 11:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh: हाल ही में एक खबर आ रही है कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकवादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' ने धमकी दी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में सिंगर के होने वाले आगामी कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की है। ये पूरा मामला अमिताभ बच्चन से संबंधित है। जानिए।
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन, सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। इसके अलावा 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में गायक के होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने के लिए कहा है। समूह का आरोप है कि सिंगर के कृत्य से 1984 के नरसंहार पीड़ितों का अपमान हुआ है। चलिए जानते हैं पूरा मामला। 

ये 1984 दंगे के पीड़ितों का अपमान है

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएफजे संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में पैर छूकर 1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, विधवा और अनाथ का अपमान किया है। आगे संगठन ने आरोप लगाया कि अमिताभ ने 31 दिसंबर, 1984 में हिंदुस्तानी भीड़ को सार्वजनिक रूप से उकसाया था और खून का बदला खून का नारा लगाया था। इसके बाद पूरे भारत में कई सिख मारे गए थे।

यह खबर भी पढ़ें: 'परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है', भाई अनु मलिक से बिगड़े रिश्तों पर आया अमाल मलिक के पिता का बयान
विज्ञापन


'केबीसी 17' में पहुंचे थे दिलजीत दोसांझ


आगामी कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग
संगठन ने दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को बायकॉट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है सिंगर ने 'स्मृति दिवस का मजाक' बनाया है। साथ ही कहा कि यह उन पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए 1 नवंबर को गायक के होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द करने के लिए कहा है। आपको बताते चलें कि 1 नवंबर को सिख नरसंहार स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें