फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में हुआ सबसे खराब एक्सपीरियंस, फैन ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

Mon, 23 Dec 2024 11:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उनका मुंबई में दिल लुमिनाटी म्यूजिक कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें दिलजीत की फीमेल फैन अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर कर रही है।  
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में मुंबई में अपना दिल लुमिनाटी म्यूजिक कॉन्सर्ट किया, यहां उनके फैंस उनके गानों पर झूम के नाचे। कई म्यूजिक लवर्स के लिए यह कॉन्सर्ट यादगार रहा, सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की काफी तारीफ हुई। अब इसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत की एक फीमेल फैन कॉन्सर्ट में हुई तकलीफों और बुरे अनुभव के बारे में बता रही हैं।

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

महंगा टिकट लेकर भी नहीं मिली जगह 
दिलजीत की फीमेल फैन अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि वह कई सालों से सिंगर को पसंद करती है, उनके गाने सुनती है। उन्होंने मुंबई कॉन्सर्ट में 12000 का गोल्डन टिकट खरीदा था, इसके बावजूद उन्हें कॉन्सर्ट में खड़े होने की ठीक से जगह तक नहीं मिली। वह इस कॉन्सर्ट के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खराब एक्सपीरियंस बताती है।

Game Changer: गेम चेंजर के लिए राम चरण को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने की तारीफ 


 

कॉन्सर्ट में छेड़छाड़ भी हुई 
आगे दिलजीत की फीमेल फैन बताती है कि कॉन्सर्ट में पीछे खड़े एक आदमी ने उसे गलत तरीके से टच भी किया। साथ ही कुछ उम्रदराज महिलाओं ने उसे डांटा भी कि अपने बाल क्यों खोल रखे हैं। इन वजहों से फीमेल फैन को काफी परेशानी हुई। फीमेल फैन यह भी कहती हैं कि उन्होंने अपना समय और पैसे दोनों ही इस कॉन्सर्ट में बर्बाद कर दिए। साथ ही दिलजीत की फैन का यह भी कहना था कि भारत में कॉन्सर्ट कराने के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है।

 

विज्ञापन

कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर दिलजीत
म्यूजिक कॉन्सर्ट करने के अलावा दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी कर रहे हैं। अगले साल फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत दोसांझ अहम रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। अब फिल्म  ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें