फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: कभी 'बॉर्डर' देखने तक के लिए नहीं थे पैसे, 'बॉर्डर 2' में नजर आए दिलजीत ने साझा किया किस्सा

Wed, 28 Jan 2026 03:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh: अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'बॉर्डर' देखने का दिलचस्प किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का किस कदर क्रेज था।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' 1997 देखने का किस्सा बताया है। इसके साथ उन्होंने 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

दिलजीत ने साझा किया 'बॉर्डर' देखने का किस्सा
बुधवार को दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा 'शोर बहुत था कि 'बॉर्डर' आई है। तब घर वाले थिएटर में जाने नहीं देते थे। मेरे पास पैसे नहीं थे कि हम थियेटर में इसे देखें। फिर मैंने इसे टीवी पर देखा। मैंने दो तीन बार देखी है फिल्म। मुझे लगता था कि यह मेरे देश की फिल्म है। मेरे मोहल्ले में एक बंदा फिल्म देख कर आया था, वह बता रहा था कि फिल्म को लोग एंजॉय कर रहे थे। कमाल का माहौल था थिएटर में। उसकी बातें सुन कर मैं बहुत उत्साहित हो गया था। मैं सोच रहा था कि जब टीवी पर आएगी तब देखूंगा। फिर मैंने टीवी पर फिल्म देखी।'
 

फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
भगवान का शुक्रिया अदा किया
उन्होंने आगे कहा 'अभी मेरी फीलिंग यह है कि जो भगवान दे रहा है मैं ले रहा हूं। मैं अपने आपको इस लायक नहीं समझता कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन पाऊं। हालांकि जो भी भगवान दे रहा है उसके लिए शुक्र है उसका। निर्मल जी का शुक्र है कि उन्होंने हमें ये मौका दिया।'

ब्लॉकबस्टर थी 'बॉर्डर'
फिल्म में दिलजीत ने परमवीर चक्र फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभाया है। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। जबकि जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ थे। 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

'आप आर्टिस्ट को मार रहे हैं', क्या फिल्ममेकर्स की इस बात को लेकर अब तक दुखी हैं अरिजीत सिंह?

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस
'बॉर्डर 2' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार तक 200 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें