फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीखों में हुआ बदलाव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी; बताया कब होगा शो?

Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Concert Preponed: सिंगर दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' के शुरुआती कॉन्सर्ट की डेट बदल चुकी है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गई है। जानें अब कब होगा कॉन्सर्ट?
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मगर अब इस शो की तारीख बदल दी गई है। जहां यह शो नवंबर के महीने में आयोजित होने वाला था, वहीं अब यह अक्तूबर में ही आयोजित होगा। जानें क्यों बदली गई तारीख…

विज्ञापन


कब और कहां आयोजित होगा कॉन्सर्ट? 
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट नई दिल्ली में आयोजित किया जाना था। पहले, यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होना था पर अब यह 30 अक्तूबर, 2026 को जेएलएन स्टेडियम में होगा। बुकमायशो ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' का दिल्ली शो अब 30 अक्टूबर, 2026 को होगा। दिल्ली आपके लिए दिलजीत पाजी परफॉर्म करेंगे।’

Trending Videos

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

क्यों बदली गई तारीख?
बता दें कि दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो की तारीख 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण बदली गई है। उनका यह कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर 2026 को होने वाला था। हालांकि, 1 नवंबर का दिन सिख समुदाय के लिए बेहद दर्दनाक यादों और संवेदनशीलता से जुड़ा है, क्योंकि 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इसी दिन से सिख-विरोधी हिंसा भड़की थी।

दिल्ली के बाद इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट 
दिलजीत दोसांझ का ‘इंडिया टूर’ दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में भी होगा। इसके अलावा चंडीगढ़ भी इस दौरे का हिस्सा होगा, जिसके शो की जानकारी बाद में दी जाएगी। अहमदाबाद में दिलजीत 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे। अब यह टूर छह सप्ताह की अवधि में सात शहरों को कवर करेगा।

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत ने दुनियाभर में बनाई पहचान

  • दिलजीत ने पिछले एक दशक में दुनिया भर में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
  • उन्होंने एड शीरन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
  • 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में दो बार नजर आ चुके हैं।
  • शो के होस्ट जिमी फैलन ने पहले उन्हें 'दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी कलाकार' बताया था और उनके साथ भांगड़ा भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें