वीडियो में क्या है?
दिलजीत दोसांझ 'बॉर्डर 2' के सेट पर काफी खुश दिखे। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जो पहले उनकी टीम के पेज से शेयर किया गया था। वीडियो में उन्होंने झूमते और कारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'डुप्लीकेट' का गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाना बज रहा है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'बहुत अच्छा स्टाइल है।' एक यूजर ने लिखा है 'पा जी आप ग्रेट हो।'
दिलजीत पर लगा था प्रतिबंध
आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ अपने असहयोग निर्देश को अस्थायी रूप से हटा लिया है। इसके बाद उन्हें केवल 'बॉर्डर 2' पर काम जारी रखने की इजाजत मिल गई है। इस कदम के बारे में बताते हुए, एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने कहा कि टी-सीरीज ने एक औपचारिक अनुरोध किया था। इसमें बताया गया कि फिल्म के बड़े हिस्से को पहले ही फिल्माया जा चुका है। ऐसे में अब कलाकारों को बदलने से अभिनेताओं की जोड़ी में खलल पड़ेगी। इससे फिल्म को बनाने का काम बहुत मुश्किल हो जाएगा।
हानिया आमिर के साथ काम करने पर विवाद
दिलजीत को 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।