Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी गायक सह अभिनेता दिलजीत दोसांझ को हैदराबाद में शो से पहले तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला था, जिसके बाद अभिनेता ने गाने के शब्दों में बदलाव कर परफॉर्म किया था। अब गायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
मशहूर और लोकप्रिय पंजाबी गायक सह अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों भारत में अपने धमाकेदार दिल-लुमिनाती टूर के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्हें तेलंगाना सरकार ने नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने का निर्देश दिया गया था। अब गायक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना जवाब दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ ने नोटिस के जवाब में दी प्रतिक्रिया
वायरल क्लिप में पंजाबी गायक मंच के ऊपर से भीड़ को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने कहा कि जब कोई अंतरराष्ट्रीय गायक भारत में परफॉर्म करता है, तो किसी को भी इससे कोई परेशानी नहीं होती। हालांकि, भारतीय कलाकारों पर दायित्व डाले जाते हैं। उन्होंने कहा, "कोई बाहर से कलाकार आएगा वो जो मर्जी गाए के जाए, जो मर्जी करे कोई टेंशन नहीं है। लेकिन अपना कलाकार गा रहा है, उसमें तंग परेशानियां, टांग अड़ानी है पर मैं भी एक बात बता दूं, मैं भी दिलजीत हूं और मैं इसे जाने नहीं दूंगा।"
काजोल की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए बेकरार, की अभिनेत्री की तारीफ
विज्ञापन
कहा- लोग पचा नहीं पाते कि शो के टिकट दो मिनट में कैसे बिक जाते हैं
दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा कि कुछ लोग यह भी नहीं पचा पाते कि ये बड़े शो कैसे हो रहे हैं और कैसे दो मिनट में टिकट बिक जाते हैं। ऐसे लोगों को जवाब देते हुए, दोसांझ ने गर्व से कहा कि वे बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं और वे एक दिन में मशहूर नहीं हो गए। इसके अलावा उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए आगे कहा कि तेलंगाना सरकार ने उन्हें साइबर क्राइम से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने ब्लैकर में टिकट बिक्री को भी समस्या करार देते हुए माना कि लोगों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म से पहले टिकट खरीदने का नया धंधा मिल गया है, जिसे बाद में दूसरे लोगों को बेच दिया जाता है, जो वैश्विक स्तर पर भी आज तक मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि इसे सुलझा लिया जाएगा सरकार इस पर काम कर रही है।