अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबियत अभी भी बिगड़ी हुई है। लीलावती अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिलीप कुमार की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है और इसके लिए उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है।
अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। वे तय करेंगे कि आगे क्या करना चाहिए। वह सामान्य हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है।
हीरोइन को देख दिलीप कुमार की बिगड़ गई थी नीयत, बार बार इस सीन को करते रहे शूट
लीलावती अस्पताल के डॉ जलील पारकर ने भी यही बात कही।
#DilipKumar's health is not good but he is not on ventilator: Dr Jalil Parkar
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
डॉ जलील ने कहा कि दिलीप कुमार का हीमोग्लोबिन लगातार घट रहा है, तो पोटैशियम बढ़ रहा है। उन्हें जल्द डायलिसिस की जरूरत होगी।
His haemoglobin is decreasing and potassium is increasing, creatinine is still rising, He will need a dialysis: Dr Jalil Parkar pic.twitter.com/Mzt8KMVWR7
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
गौरतलब है कि तबियत बिगड़ने के बाद 94 वर्षीय अभिनेता को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या है। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी सायरा बानो मौजूद हैं।