एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी 'दिल मद्रासी' थिएटर्स में आज शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म को देखने को बाद यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों द्वारा इसे मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। जानिए इस एक्शन फिल्म को देख क्या बोले दर्शक।
दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
‘गजनी’ और ‘सिकंदर’ जैसी शनदार फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्देशक एआर मुरुगदास की नई फिल्म 'दिल मद्रासी' थिएटर्स में आ चुकी है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म देखने के बाद कुछ यूजर्स इसे ठीक बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे मुरुगदास की बेकार फिल्म भी कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पहला हाफ अच्छा है और एक्शन सीन भी ठीक है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘डिजास्टर।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, 'असहनीय।'
यह खबर भी पढ़ें:
Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल
फिल्म के बारे में
एआर मुरुगदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिनकार्तिकेयन के अलावा रुक्मिणी वासंथ के साथ विद्युत जमवाल, बिजू मेनन, शबीर और विक्रांत सरीखे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।