शो में क्या हुआ था?
शो के दौरान शिवांगी अक्सर शिल्पा के काम ना मिलने की बात उठाती थीं और इसके लिए उनकी पर्सनैलिटी को जिम्मेदार ठहराती थीं। वहीं शिल्पा भी शिवांगी पर आरोप लगाती थीं कि वो अपनी पर्सनैलिटी फेक करती हैं और गेम में आगे बढ़ने के लिए हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं।
दोनों के बीच तब बड़ा झगड़ा हुआ जब शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी ने अपने लगभग सभी को-एक्टर्स के साथ अफेयर किया है।
श्रेया कालरा ने जीता लॉकअप 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘लॉक अप 2’ का फिनाले
ये रियलिटी शो 5 अगस्त को खत्म हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विनर का नाम अनाउंस होते ही शिल्पा शिंदे भावुक होकर रो पड़ीं। शो के दौरान श्रेया और शिल्पा के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी और दोनों एक-दूसरे के लिए खड़ी रहती थीं। वहीं शिवांगी जोशी और योगेश रावत इस शो के रनर-अप रहे।
ये भी पढ़ें- Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने क्यों अपनाया था इस्लाम? साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने उठाया सच से पर्दा