फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मिर्जा थ्रोबैक फोटोज: 'कोई AI नहीं, सिर्फ नेचुरल लाइट', अभिनेत्री ने साझा किया 15 साल पुराना फोटोशूट

Sun, 15 Nov 2026 11:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Dia Mirza Throwback Photos: अभिनेत्री दीया मिर्जा पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहती हैं और दूसरों को भी जागरुक करती हैं।
  • इस बीच उन्होंने अपना एक डेढ़ दशक पुराना फोटोशूट साझा किया है।
  • इस फोटोशूट की खासियत यह है कि इसे प्रकृति के बीच शूट किया गया।
विज्ञापन
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटोशॉप और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जमाने में भी कुदरती चीजों का अपना महत्व है। एआई से फोटो लाख अच्छे आएं, मगर जो प्राकृतिक नजारों के बीच खींची गई किसी तस्वीर में बात हो सकती है, वह कहां मिलेगी? शायद यही बात दीया मिर्जा कहना चाह रही हैं, अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए। उन्होंने कुछ थ्रोबैक फोटोज साझा किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
पुरानी एल्बम से दीया ने शेयर किए फोटोज
आज रविवार की छुट्टी में लगता है कि दीया मिर्जा ने अपने पुराने एल्बम का पिटारा खोला है। उन्होंने अपने एक फोटोशूट की झलकियां शेयर की हैं। खास बात है कि ये तस्वीरें 15 साल पुरानी हैं और इन्हें चर्चित फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने क्लिक किया। तस्वीर में प्राकृतिक नजारे हैं। पौधों की हरियाली है और सूरज की रोशनी के बीच दीया मिर्जा की मुस्कान और खूबसूरती अलग चमक बिखेर रही है।

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
बोलीं- 'मैं इन्हें देख हैरान होती हूं'
पोस्ट के साथ दीया मिर्जा ने कमाल का कैप्शन लिखा है। वे लिखती हैं, 'ये तस्वीरें रोहन श्रेष्ठ ने 15 साल पहले बनाई थीं। कोई फोटोशॉप नहीं, कोई AI नहीं। बस नेचुरल लाइट और एक दिल जो सच में गवाह है। मैं इन तस्वीरों को खुशी और हैरानी के साथ देखतीं हूं। एक आसानी जो मेरी जिंदगी को सच्चाई, प्रकृति, असली लोगों और असली कहानियों पर आधारित करने से आई। मुझे मेरी असली रोशनी में देखने के लिए धन्यवाद रो'।
विज्ञापन

दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
नो मेकअप लुक में भी लूट ली महफिल
दीया मिर्जा भी फोटोज में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। सादगी के साथ भी वे बेहद प्यारी लग रही हैं। दीया मिर्जा की तस्वीरों पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'छाया और रोशनी। एक ही दिव्य कैनवास की दो आत्माएं'। कोई उन्हें ब्यूटी क्वीन कह रहा है तो कोई उनकी नेचुरल खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें