आदित्य धर ने री-शेयर की स्टोरी
आदित्य धर ने फिल्म के पीछे टीम की कोशिश की तारीफ करते हुए एक और स्टोरी री-शेयर की। इसमें लिखा है, 'दिल्ली के एक युवा डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी एक्टर्स और टेक्नीशियन की टीम ने एक सुनामी ला दी है। सभी लोग एकजुट हैं। सभी लोग कहानी कहने को लेकर जुनूनी हैं। मुझे इस डायरेक्टर के काम पर बहुत भरोसा है।'
ध्रुव राठी ने धुरंधर की आलोचना की
आदित्य धर के इस स्टेटस को कुछ लोगों ने आलोचकों को एक जवाब माना। इससे पहले, यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म पर अपनी राय देते हुए कहा 'अच्छे से बनाया गया प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक होता है। 'द ताज स्टोरी' और 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्में खतरनाक नहीं थीं, क्योंकि वो बकवास फिल्में थीं लेकिन धुरंधर एक दिलचस्प फिल्म है।'
अगले साल आएगा सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' का दूसरा हिस्सा 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। यह साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज होगा। फिल्म की कास्ट में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं।