फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' में जसकीरत की बहन बनीं हितिका ने साझा किए बीटीएस मूमेंट्स, लिखा- 'मेरा यह पोस्ट करना तो बनता है'

Thu, 26 Mar 2026 06:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Hitika Bali On Ranveer Singh: 'धुरंधर द रिवेंज' में जसकीरत की दूसरी बहन हरलीन कौर रांगी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री हितिका बाली ने रणवीर सिंह के लिए खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन
Hitika and Ranveer in Dhurandhar 2 - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह, जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में नजर आए जो पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनकर जाता है। फिल्म में जसकीरत की बैक स्टोरी भी दिखाई गई जिसमें उसका परिवार भी नजर आता है। फिल्म में रणवीर की बहन का किरदार एक्ट्रेस हितिका बाली ने निभाया। अब हितिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर रणवीर के साथ अपने शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


समोसा और टाई सबसे खास 
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के सबसे पहले सीन ने ही दर्शकों को फिल्म से बंधना शुरू कर दिया था। इस सीन में जसकीरत अपने माता- पिता और दोनों बहनों के साथ तस्वीर खिंचवाता नजर आता है। इसी पल की शूटिंग का वक्त याद करते हुए फिल्म में रणवीर की बहन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस हितिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया।

हितिका ने आगे लिखा, 'क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि रणवीर, जसकीरत से हमजा क्यों बन गया? तो मेरा यह पोस्ट करना बनता है।' आगे रणवीर की तारीफ करते हुए हितिका ने लिखा, 'मुझे रणवीर का अभिनय काफी पसंद आया। उनका पसंदीदा किरदार जसकीरत था। उनका शूटिंग के दौरान मजाकिया अंदाज भी सभी को बहुत पसंद था। खास तौर पर वो टाई-समोसा वाले जोक्स जो मुझे हंसा रहे थे।'
विज्ञापन

 

फिल्म धुरंधर 2 - फोटो : X
हरलीन सिंह रांगी के किरदार में थी हितिका 
'धुरंधर: द रिवेंज' में हितिका बाली ने जसकीरत की बहन हरलीन सिंह रांगी का किरदार निभाया था। फिल्म की शुरूआत में जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती की जाती है। इसके बाद वो अपने परिवार का बदला लेने के लिए हथियार उठा लेता है। आगे उसका सफर कई मोड़ लेते हुए उसे हमजा बनने पर मजबूर कर देता है। हमजा बनते ही वो अपनी जिंदगी देश के नाम कर देता है।
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 745.23 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, नेट कलेक्शन 623.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत कई दिग्गज कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें