फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका को लेकर किया खुलासा, सबसे ज्यादा पसंद है उनकी दी हुई यह चीज

Wed, 26 Nov 2025 10:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Deepika Padukone: रणवीर सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' के साथ बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। इससे पहले आइए जानते हैं उन्हें दीपिका की दी हुई कौन सी चीज पसंद है?
विज्ञापन
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से हुई है। वह पत्नी को लेकर अपने प्यार को कभी नहीं छिपाते। दीपिका पादुकोण की हर चीज उनके बहुत करीब है, यहां तक कि उनकी दी हुई अंगूठी भी। हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को लेकर खास बात बताई है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
रणवीर को कौन सी ज्वैलरी पसंद है?
वोग इंडिया से बातचीत में रणवीर सिंह से पूछा गया कि उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा ज्वेलरी कौन सी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया 'उनसे (दीपिका पादुकोण) जुड़ी सभी चीजें मेरी पसंदीदा हैं। मुझे उनकी दी हुई अंगूठी सबसे ज्यादा पसंद है। यह मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे मेरी पत्नी ने मुझे दी थी। मुझे मेरी मां के हीरे के झुमके और मेरी दादी के मोती भी मुझे बहुत पसंद हैं।'

'कैलोरी' की शूटिंग के दौरान नर्वस थीं डॉली अहलूवालिया, इस एक्टर की मौजूदगी ने दिलाया भरोसा

रणवीर और दीपिका का रिश्ता
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गलियों की रासलीला राम-लीला' (2013) में साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों की अच्छी बनने लगी। साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी में परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। सितंबर 2024 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का दिवाली 2025 में चेहरा रिवील किया।


विज्ञापन

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर' के साथ बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे कलाकार हैं। 
दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खाना भी होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें