निर्माताओं के वकील की दलील
आज याचिका पर सुनवाई के दौरान निर्माताओं की तरफ से पेश हुए एडवोकेट सौरभ किरपाल ने फिल्म और मेजर शर्मा की जिंदगी के बीच किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया। उन्होंने याचिका को 'गलतफहमी' बताया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से पेश सीजीएससी आशीष दीक्षित ने पुष्टि की कि फिल्म को फिक्शनल माना गया है।
मोहित शर्मा के परिवार के वकील का बयान
इस मामले में मेजर मोहित शर्मा के परिवार के वकील रूपेंशु प्रताप सिंह कहते हैं, 'हाईकोर्ट ने CBFC को पिटीशनर के उठाए गए सभी पॉइंट्स पर विचार करने का निर्देश दिया है। उसके बाद, वे सर्टिफिकेशन के मुद्दे पर विचार करेंगे। यह अभी भी जारी नहीं हुआ है, इसलिए CBFC पिटीशनर या स्वर्गीय मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता के उठाए गए सभी पॉइंट्स पर विचार करे।'
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भारतीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से किए गए गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित बताई जाती है।