थाईलैंड में मिली जगह
जोहरे के मुताबिक फिल्म में पाकिस्तान के कराची के पुराने इलाके ल्यारी को दिखाने वाले ज्यादातर सीन बैंकॉक में शूट किए गए। कहानी को और गहराई देने के लिए मुंबई में एक और बड़ा सेट बनाया गया था। जोहरे ने बताया 'जितने बड़े स्टार्स हमारे पास थे, उनके साथ मुंबई में सीन शूट करना नामुमकिन था। हमें बहुत बड़ी जगह चाहिए थी। हमने कई देशों में लोकेशन देखी, लेकिन आखिर में हम थाईलैंड पहुंचे। वहां हमें एक बड़ा सेट बनाने के लिए जगह मिली।'
पाकिस्तान से कनेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' पाकिस्तानी नेताओं, गैंगस्टरों और आतंकवादी नेटवर्क के बीच के कनेक्शन को दिखाती है। कराची के ल्यारी शहर में सेट यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, जिसे आतंकी संगठनों में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 398 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।