ल्यारी के लोगों ने ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
एआरवाई चैनल ने ल्यारी के लोगों से फिल्म में उनके शहर को दिखाए जाने के बारे में पूछा। ल्यारी से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा 'इंडिया वालों ने फिल्म बना ली है, हमसे तो पूछते। हम उनको ल्यारी की गलियां दिखाते। रहमान डकैत के बारे में भी बताते।' कई दूसरे स्थानीय लोगों ने कहा कि फिल्म में चौधरी असलम का किरदार सही दिखाया गया है। जबकि अक्षय खन्ना के रूप में रहमान डकैत का लुक असली गैंगस्टर की तरह नहीं दिखता। कई लोगों ने रणवीर सिंह और संजय दत्त को यह कहते हुए ल्यारी आने को कहा 'उनको बताएंगे ल्यारी क्या चीज है।'
ल्यारी और 'धुरंधर'
ल्यारी, कराची का एक इलाका है। 80 और 90 के दशक में, गैंग ने इस इलाके पर कब्जा करना शुरू किया। यहीं से कराची में क्राइम फैला। उजैर बलूच और रहमान डकैत के गैंग को 2000 के दशक के आखिर में पॉलिटिकल सपोर्ट भी मिला था। इसके बाद लोकल एसपी चौधरी असलम ने उनके खिलाफ ऑपरेशन चलाया।
धुरंधर इन घटनाओं की काल्पनिक कहानी दिखाती है। इसमें भारत की आतंक के खिलाफ लड़ाई का एंगल भी जोड़ा गया है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।