बिना इजाजत के नहीं बन सकती फिल्म
याचिका में कहा गया है कि शहीद कोई फायदे की चीज नहीं है। यह भी कहा गया कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वारिसों से इजाजत लिए बिना सैनिक की जिंदगी पर फिल्म बनाए। परिवार का कहना है कि बिना इजाजत के सैनिक की जिंदगी को दिखाना, संविधान के आर्टिकल 21 के तहत पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।
अजय देवगन की 'इश्क' के पूरे हुए 28 साल, अभिनेता ने काजोल और बच्चों के साथ साझा की अनदेखी तस्वीरें
फिल्म पर रोक की मांग
याचिकाकर्ता ने अदालत से गुजारिश की है कि फिल्म की रिलीज रोक दी जाए और किसी भी पब्लिक प्रीमियर से पहले मेजर शर्मा के परिवार के लिए एक प्राइवेट स्क्रीनिंग जरूरी कर दी जाए। याचिका में सीबीएफसी, एडीजीपी, निर्देशक और जियो स्टूडियो का नाम है।
निर्देशक आदित्य धर का स्पष्टीकरण
इस मामले पर निर्देशक आदित्य धर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रिप्लाई करते हुए कहा 'हमारी फिल्म धुरंधर बहादुर मेजर शर्मा AC(P)SM की जिंदगी पर आधारित नहीं है। यह एक आधिकारिक स्पष्टीकरण है। अगर हम भविष्य में उन पर कोई बायोपिक बनाएंगे, तो परिवार की पूरी सहमति और सलाह के साथ, और उनके बलिदान और विरासत का पूरा सम्मान करते हुए बनाएंगे।'
फिल्म के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। मेकर्स ने फिल्म की कहानी को अभी आधिकारिक तौर से नहीं बताया है लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह मिलिट्री-थीम वाली फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।