फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 करोड़ पार करने के करीब 'धुरंधर', नई फिल्मों के आगे भी जारी है कमाई, क्या 'बॉडर 2' की रिलीज से पड़ेगा असर?

Mon, 19 Jan 2026 08:09 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box office collection Update: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। शुरुआती हफ्तों में बॉक्स आफिस पर राज करने के बाद सातवें हफ्ते में भी इस फिल्म की कमाई रुकने की नाम नहीं ले रही। जानिए फिल्म ने अब तक देशभर में कितनी कमाई कर ली है?
विज्ञापन
धुरंधर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज को सात हफ्ते बीत चुके हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद कार्तिक-अनन्या स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा..’, प्रभास की ‘द राजा साब’, पुलकित-वरुण की 'राहु-केतु' और आमिर खान व वीर दास की  'हैप्पी पटेल' समेत कई फिल्में रिलीज हुईं मगर बड़ी कमाई करने में असफल रहीं। अब माना जा रहा है कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बाद ही ‘धुरंधर’ की कमाई पर असर पड़ेगा।

सोमवार को फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर एक ट्वीट साझा किया। तरण के मुताबिक यह फिल्म आठवें या नौवें हफ्ते में 900 करोड़ का अंकड़ा पार कर सकती है। यह फिल्म हर हफ्ते नई रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। 

विज्ञापन


देशभर में अब तक 'धुरंधर' का कलेक्शन

पहले हफ्ते 218 करोड़
दूसरे हफ्ते 261.50 करोड़
तीसरे हफ्ते 189.30 करोड़
चौथे हफ्ते 115.70 करोड़
पांचवे हफ्ते 56.35 करोड़
छठे हफ्ते 28.95 करोड़
सातवें हफ्ते 9.95 करोड़
कुल कमाई 879.75 करोड़


‘धुरंधर’ की 7वें हफ्ते की कमाई 

शुक्रवार 2.10 करोड़ 
शनिवार  3.60 करोड़
रविवार 4.25 करोड़
सातवें हफ्ते की कमाई (अब तक) 9.95 करोड़

विज्ञापन

धुरंधर के बाद रिलीज हुई फिल्मों की कमाई

किस किसको प्यार करूं 2 15.75 करोड़ (करीबन)
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी 50 लाख (करीबन)
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 49.50 करोड़ (करीबन)
इक्कीस 42 करोड़ (करीबन)
द राजा साब 200 करोड़ (कमाई जारी है)
हैप्पी पटेल 5.15 करोड़ (कमाई जारी है)
राहु-केतु 4.68 करोड़ (कमाई जारी है)


‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बाद पड़ेगा असर?
जानकारों का मानना है कि फिल्म 'धुरंधर' की कमाई पर असर अब सीधे 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद पड़ेगा। जिस तरह दर्शकों ने 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर और गानों को पसंद है, अंदाजा है कि फिल्म भी अच्छी कमाई कर सकती है। यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कब रिलीज हुई थी 'धुरंधर' ?
फिल्म ‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने अहम किरदार निभाए हैं। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें