फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection: 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, जानें दूसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए

Sat, 06 Dec 2025 08:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की। अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। वीकेंड की शुरुआत में मिली शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म दूसरे दिन भी जोश के साथ आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : इंस्टाग्राम
दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन
फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि इसका पहला दिन 18-20 करोड़ के आसपास रहेगा, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इन सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए एक दमदार शुरुआत की। पहले दिन जहां फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन का आंकड़ा भी काफी मजबूत रहा। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 22.46 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी कुल मिलाकर दो दिन में ‘धुरंधर’ की कमाई 49.46 करोड़ रुपये हो चुकी है, जो इस साल की किसी भी बड़ी फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों को चुनौती देती है।
 
पहला दिन 27 करोड़
दूसरा दिन 22.46 करोड़ (अब तक)
कुल 49.46 करोड़ (अब तक)

जहां धुरंधर ने दूसरे दिन अब तक 22.46 करोड़ कमाए हैं वहीं इस साल की ब्लॉक बस्टर फिल्मों ने दूसरे दिन कितनी कमाई की थी, चलिए जानते हैं। 
 
फिल्म दूसरे दिन का कलेक्शन
वॉर 2 57.85 
छावा 37 
सिकंदर 29
हाउसफुल 5 31
सैयारा 26


यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अंतिम चरण में, 12 दिसंबर को दाखिल होगी चार्जशीट

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'सैयारा' और 'सिकंदर' को पीछे छोड़ा
कोई भी फिल्म अपने शुरुआती दो दिन में अगर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले, तो इसे ब्लॉकबस्टर की तरफ बढ़ता कदम कहा जाता है। यही कारण है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘सिकंदर’ का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये था।

धुरंधर फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ ने अपनी धमाकेदार ओपनिंग और दूसरे दिन के ठोस परफॉर्मेंस के साथ इन दोनों को आसानी से मात दे दी है। साथ ही यह फिल्म हाउसफुल 5, कांतारा चैप्टर 1, रेड 2, स्काईफोर्स, जॉली एलएलबी 3 और सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों की रेस में भी तेजी से ऊपर बढ़ रही है।

 

धुरंधर फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों सुर्खियों में है ‘धुरंधर’?
फिल्म का एक्शन, कलाकारों की दमदार अदाकारी और शानदार निर्देशन इसकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो रही है। रिलीज से पहले यह अफवाह थी कि फिल्म की कहानी शहीद मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित है, लेकिन निर्देशक आदित्य धर ने इसे अफवाह बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि कहानी का वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भविष्य में मेजर मोहित शर्मा पर फिल्म बनाई गई, तो वह परिवार की अनुमति और पूरी संवेदनशीलता के साथ बनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्वल की आधिकारिक घोषणा
फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और खास बात यह है कि यह रिलीज ईद 2026 पर कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से भिड़ेगी। यह साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें