फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने इस काम को बताया जिंदगी का सबसे मुश्किल रोल, माता-पिता आ गए याद

Mon, 15 Dec 2025 07:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी नई फिल्म और अपने नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने एक काम को जिंदगी का सबसे मुश्किल रोल बताया है। आइए जानते हैं वह रोल कौन सा है?
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल फिल्म 'धुरंधर' में बेहतरीन अदाकारी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई कर ली है। उन्होंने बताया है कि अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश की है। बेटियों की परवरिश करते हुए रिश्तों को लेकर उनकी समझ बदली है।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने की सगाई
साल 2018 में अपनी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल का नाम गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ जुड़ा। इस बीच उन्होंने अपनी बेटियों माहिका और मायरा की परवरिश जारी रखी। छह साल तक एक साथ रहने के बाद अब उन्होंने सगाई की है। रिया चक्रवर्ती से बातचीत में अर्जुन रामपाल ने बताया कि बच्चों की परवरिश जिंदगी का सबसे मुश्किल रोल है।

अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रियड्स - फोटो : सोशल मीडिया
परवरिश सबसे बड़ी चुनौती
'धुरंधर' एक्टर ने कहा, 'बच्चों की परवरिश दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती है। छोटी-छोटी चीजों के लिए भी उन्हें आपसे चिपके रहना पड़ता है और वे हमेशा आपके आस-पास रहते हैं। आप उनके लिए सब कुछ होते हैं। जब उन्हें अपने छोटे पंख मिलते हैं और वे आपके घोंसले से बाहर उड़ना शुरू करते हैं, तब आप अचानक उनकी निगरानी करने वाले बन जाते हैं।'

'धुरंधर' में रणवीर के अपोजिट इसलिए 20 साल छोटी सारा को किया कास्ट, कास्टिंग डायरेक्टर ने खोला राज

परवरिश का मतलब कंट्रोल करना नहीं
अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि परवरिश का मतलब कंट्रोल करना नहीं है। उन्होंने कहा, 'उन्हें (बच्चों को) पता है कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे। लेकिन यह आसान नहीं है। वे बॉयफ्रेंड, दोस्तों, अपनी जिंदगी के बारे में बातें करती हैं। हालांकि उनकी दुनिया में आप दाखिल नहीं हो सकते।' उन्होंने बताया कि जब हम बच्चे होते हैं तब हमें लगता है कि हम सब कर सकते हैं। लेकिन जब हमारे बच्चे होते हैं तो लगता है कि चीजें उतनी आसान नहीं थीं। तब हम अपने माता-पिता की तरफ लौटते हैं।
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का काम
पारिवारिक जीवन के साथ अर्जुन रामपाल प्रोफेशनल तौर पर भी काफी सफल हो रहे हैं। वह फिलहाल आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। अर्जुन रामपाल ने इसमें मेजर इकबाल का रोल किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें