फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2: क्या 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी आएंगी नजर? फिल्म में एक्ट्रेस के कैमियो से आएगा ट्विस्ट

Thu, 12 Mar 2026 11:02 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Movie: फिल्म 'धुरंधर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को चंद दिन बाकी हैं। इससे पहले खबर है कि इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
धुरंधर 2-यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की दूसरी कड़ी यानी 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। इस उत्साह की एक और वजह मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हॉस्पिटल में कैमियो की अटकल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म में यामी एक स्पेशल रोल में नजर आएंगी। यामी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'धुरंधर 2' के बीच एक कड़ी होंगी। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम का स्पेशल अपीयरेंस फिल्म में एक अहम ट्विस्ट लेकर आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका कैमियो हॉस्पिटल में होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

क्या 'उरी' वाला रोल निभा सकती हैं?
इस बीच MensXP की एक पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि यामी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के अपने किरदार को दोहरा सकती हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो आर्म्ड फोर्सेज के साथ मिलकर काम करती है। हालांकि, फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि क्या हकीकत है। यामी फिल्म में नजर आएंगी या नहीं और क्या किरदार निभाएंगी, यह फिल्म की रिलीज के साथ ही स्पष्ट हो पाएगा। 

फिल्म में रणवीर सिंह की वापसी
रणवीर सिंह फिर से लयारी के राजा (हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी) के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में एक्टर का लुक और ताकतवर अंदाज देख दर्शक हैरान हैं। उन्होंने इस किरदार को और मजबूत, भारी और असरदार बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन के साथ कुछ और भी कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगी (ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर)। हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें