पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग
इस बीच खबर है कि 'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को होगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। दिल्ली में पीड प्रीव्यू की एडवांस टिकट बुकिंग की कीमतें 350 रुपये से लेकर 2200 रुपये तक हैं।
बॉक्स ऑफिस पर टली टक्कर
'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस फिल्म की रिलीज टल गई है। फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से यह फैसला लिया गया है।
निर्देशक और स्टार कास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकार भी हैं। इसके निर्देशक और लेखक आदित्य धर हैं। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं।