फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

Wed, 25 Mar 2026 03:08 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Police complaint Against Movie Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है, वहीं फिल्म को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप फिल्म पर लगा है, साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच मुश्किलों में भी घिर गई है। इस फिल्म के मेकर्स और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज कराने वाले संगठन का आरोप है कि फिल्म के जरिए सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। 

विज्ञापन


सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं हुईं आहत
शिकायतकर्ता संगठन सिख्स इन महाराष्ट्र के मुताबिक फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और 'कड़ा' (कलाई पर पहना जाने वाला कंगन) पहने हुए दिखाया गया है। ये तीनों ही सिख समुदाय के पवित्र प्रतीक माने जाते हैं। इसी पोस्टर में अभिनेता को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए भी दिखाया गया है। इस संगठन ने 17 मार्च को मुलुंड पुलिस स्टेशन में इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि इस तरह के चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहरी आहत हुई हैं।  

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: छठे दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, 600 करोड़ क्लब के करीब पहुंची; किन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन किया पार 

मेकर्स पर कार्रवाई की मांग की
सिख संगठन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के निर्देशक, निर्माता और रणवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाकेदार कलेक्शन 
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पांचवें दिन इसने 65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 576.32 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए हैं। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बाजी मार ली है। इसने 915.90 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें