फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए कई रिकॉर्ड, इस देश में 'बाहुबली 2' को दी शिकस्त

Tue, 07 Apr 2026 07:35 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड इसने 'बाहुबली 2' को टक्कर दी है। हालांकि वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के 18वें दिन तक इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का कलेक्शन जारी है। वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
  • 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही। 
  • सोमवार को इस फिल्म ने कुल 10 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इस तरह से इसका कुल कलेक्शन 1023.77 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' ने बनाया रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले इस स्थान पर 'धुरंधर 2' का पहला पार्ट 'धुरंधर' थी। 'धुरंधर' का भारत का कलेक्शन 840.20 करोड़ रुपये था। 'धुरंधर 2' पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। इसी के साथ यह पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के साथ 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1622.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा 26 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। यहां इसने 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ा है। 'बाहुबली 2' ने नॉर्थ अमेरिका में 20.80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। सोमवार को इसने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 39.70 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड इसने 3950 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि 'धुरंधर 2' से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें