फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' के क्रू को हिंसा दिखाने के लिए किया गया प्रेरित, फाइनल में 40 प्रतिशत तक की गई कम; यह है बड़ी वजह

Sun, 22 Mar 2026 07:16 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के एक्शन डायरेक्टर ने फिल्म के एक्शन और हिंसा वाले सीन को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने मस्जिद वाले सीन के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
आदित्य धर, धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म से जुड़े लोग इसके बारे में कई खास बातें बता रहे हैं। ऐसे में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने भी फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं। उनके मुताबिक फिल्म के निर्देशक ने इसमें ज्यादा हिंसा दिखाने के लिए क्रू को प्रेरित किया था। हालांकि जब फिल्म बनकर तैयार हुई, तो हिंसा के सीन को काफी कम कर दिया गया। ऐसा क्यों किया गया आइए जानते हैं।
विज्ञापन

हिंसा के सीन को किया गया कम
हिंदी रश के साथ बातचीत में एजाज ने बताया कि ग्राफिक कंटेंट को थोड़ा हल्का करना पड़ा। उन्होंने कहा 'हमने सारी क्रूरता को विस्तार से शूट किया था, लेकिन फिल्म में आप जो देखते हैं, वह सिर्फ 60% है। चूंकि हम ओटीटी के दौर में हैं और हो सकता है कि बच्चे भी इसे देखें, इसलिए हमें इसे थोड़ा कम करना पड़ा।'

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने दी आजादी
उन्होंने आगे बताया 'एक्शन सीक्वेंस डायरेक्टर आदित्य धर के मार्गदर्शन में तैयार किए गए थे, जिन्होंने क्रिएटिविटी को बढ़ावा दिया। आदित्य धर ने हमें पूरी आजादी दी। उन्होंने कहा, 'एजाज भाई, जितना हो सके उतना क्रूरता से सोचो। जितने जबरदस्त तरीकों से तुम सोच सकते हो, उतने जबरदस्त तरीकों से मारो।' हमने ठीक वैसा ही किया, जबकि उन्होंने अपना डायरेक्टोरियल टच भी जोड़ा।'

Dhurandhar 2: हैदराबाद में 'धुरंधर 2' शो के दौरान हुआ हंगामा, हिंदी-तेलुगु पर भिड़े दर्शक; यूजर्स ने किए कमेंट


विज्ञापन

मस्जिद वाले सीन पर बोले एजाज
फिल्म के कुछ सीन सेट पर ही अचानक से सोचे गए थे। एजाज ने उस सीन को याद किया जिसमें हमजा एक मस्जिद के अंदर मेजर इकबाल के एक साथी को मारने के लिए मलबे का इस्तेमाल करता है। एजाज ने बताया कि सिर्फ मस्जिद वाले सीन के लिए ही छह दिन की रिहर्सल और 14 दिन की शूटिंग की जरूरत पड़ी। सीन में एकरूपता बनाए रखना बेहद मुश्किल काम था। हेयर और मेकअप से लेकर कॉस्ट्यूम तक, हर विभाग ने बहुत बारीकी से काम किया और हर शॉट के बाद रेफरेंस फोटो लिए, ताकि अगली बार भी ठीक वैसा ही लुक हूबहू तैयार किया जा सके।



बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाई
फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में भारत में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें