फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में रखी गई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, हेमा बोलीं- 'जब उन्हें पहली बार देखा, तो उनके आकर्षण से हैरान थी'

Sat, 13 Dec 2025 06:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Prayer Meet Mathura: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। हेमा मालिनी ने बीते गुरुवार को दिल्ली में दिवंगत अभिनेता की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की। आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुथरा में ही-मैन की प्रार्थना सभा रखी गई है। इस दौरान अभिनेत्री ने धर्मेंद्र से जुड़ी यादें साझा कीं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी बुरी तरह टूट गई हैं। 24 नवंबर को ही-मैन के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को प्रार्थना सभा आयोजित की थी। उसी दिन हेमा मालिनी ने मुंबई में अपने आवास पर एक अलग प्रार्थना सभा रखी थी। इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने प्रार्थना सभा आयोजित की, जहां राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। आज शनिवार को मथुरा में धर्मेंद्र की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। बताते चलें कि हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति व लोकप्रिय अभिनेता से जुड़ी यादें साझा कीं।

विज्ञापन


कहा- 'हमने 45 फिल्मों में साथ काम किया'
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं देखती रह गई कि इतना खूबसूरत कोई इंसान हो सकता है। मैंने उनकी कुछ फिल्में देखी थीं, मगर सामने से उन्हें देखने पर उनका जो आकर्षण था, मैं उसे देख हैरान रह गई। उनका अस्तित्व विशाल है। इतनी लोकप्रियता के बावजूद वे सरल, विनम्र थे और सभी से गर्मजोशी से जुड़े हुए थे। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो मैंने अपनी ज्यादातर फिल्में उनके साथ साइन कीं। हमने लगभग 45 फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें 25 सिल्वर जुबली हिट शामिल हैं। हम एक बहुत पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए, जिसे प्रोड्यूसर्स और दर्शक दोनों पसंद करते थे'।
 

एक्शन और इमोशनल रोल से जीता फैंस का दिल
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया और इमोशनल और एक्शन रोल से लोगों का दिल जीता। उनकी परफॉर्मेंस इतनी असली लगती थी कि दर्शक एक्टर को नहीं, बल्कि किरदार को देखते थे, जैसे 'शोले' में वीरू की भूमिका।
 
विज्ञापन

हेमा मालिनी - फोटो : X
धर्मेंद्र का यह अधूरा काम पूरा करेंगी हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'उनके व्यक्तित्व का एक और पहलू जो छिपा हुआ था, वह भी उभरकर आने आया। वह था उर्दू में शायरी करते थे। परिस्थिति के अनुसार वे तुरंत एक शेर सुना देते थे। मैंने उनसे कई बार कहा कि आप इतनी अच्छी शायरी लिखते हैं, एक किताब रिलीज होनी चाहिए आपके नाम पर। आपके फैंस खुश होंगे। वह उस पर बहुत सोच रहे थे। वे कुछ भी चीज अपने हिसाब से प्लान करते थे। उनका यह काम अधूरा रह गया। इसका मुझे बहुत अफसोस है। उनका यह काम बेशक अधूरा रह गया, मगर हम लोग जरूर पूरा करेंगे'।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें