फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को मुंबई में होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, कार्यक्रम का नाम होगा ‘जिंदगी का जश्न’; उमड़ेगा बाॅलीवुड

Wed, 26 Nov 2025 06:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Prayer Meet: 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित जुहू आवास में अंतिम सांस लेने वाले धर्मेंद्र पिछले एक महीने से अस्वस्थ थे। उनके निधन के बाद अब परिवार उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने जा रहा है। प्रेयर मीट में सोनू निगम भी अपने गानों से उन्हें याद करेंगे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार अब उनकी प्रार्थना सभा की तैयारियों में जुट गया है। 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित जुहू आवास में अंतिम सांस लेने वाले धर्मेंद्र पिछले एक महीने से अस्वस्थ थे। आखिरी समय में परिवार वाले उनकी घर पर ही देखभाल कर रहे थे। उनकी शांतिपूर्ण विदाई के बाद अब परिवार उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन


परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा 27 नवंबर (गुरुवार) शाम 5 बजे से मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित की जा रही है। अब देओल परिवार की टीम ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि इस सभा का आयोजन सनी देओल, बॉबी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल मिलकर कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का नाम 'जिंदगी का जश्न' रखा गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक, देओल परिवार से मिलने आशा पारेख समेत कई सितारे पहुंचे

प्रार्थना सभा में उमड़ेगी इंडस्ट्री 
फिल्म इंडस्ट्री और धर्मेंद्र के चाहने वालों को इस आयोजन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार था। धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शाहरुख, सलमान से लेकर अमिताभ और शत्रुघन सिन्हा तक, हर सितारे के आने की उम्मीद है। 

सोनू निगम गानों से देंगे श्रद्धांजलि
बता दें धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में सोनू निगम भी अपनी आवाज से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आएंगे। इससे पहले सोनू ने दिवंगत अभिनेता सतीश शाह की प्रेयर मीट में भी अपने गानों के जरिए उन्हें याद किया था, जहां सतीश की पत्नी से लेकर उनके करीबी हर कोई भावुक हो गया था।

अंतिम संस्कार में नहीं मिला राजकीय सम्मान
गौरतलब है कि धर्मेंद्र एक पूर्व सांसद रहे थे और पद्म पुरस्कार से भी सम्मानित थे। इसके बावजूद उनके अंतिम संस्कार में किसी तरह का सरकारी सम्मान नहीं दिया गया। शांत और निजी तरीके से सम्पन्न अंतिम संस्कार ने कई प्रशंसकों और राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े किए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय खुद परिवार का था, क्योंकि वो अभिनेता को बेहद निजी और सादगीपूर्ण विदाई देना चाहते थे।

‘इक्कीस’ बनेगी आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र को उनके प्रशंसक आखिरी बार निर्देशक श्रीराम की फिल्म ‘इक्कीस’ में देख सकेंगे। निर्देशक ने भावुक होकर बताया कि उम्र और स्वास्थ्य दोनों कमजोर थे, लेकिन कैमरा जैसे ही चालू होता, धर्मेंद्र पूरी एनर्जी के साथ सीन पूरा करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें