अस्पताल से आया आधिकारिक बयान
अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या किसी भी तरह के अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, जो उनकी निरंतर स्वस्थता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें- क्योंकि वो आप सभी से बेहद प्यार करते हैं।'
परिवार की ओर से बयान जारी
अभिनेता के डिस्चार्ज होने के बाद सनी देओल की टीम ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया। परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, 'धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।' यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।