फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra News: धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, हेमा-एशा के बाद सनी-बॉबी देओल पहुंचे अस्पताल

Tue, 11 Nov 2025 10:53 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच मंगलवार को हेमा मालिनी, बेटी एशा देओल उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। इसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
एशा-हेमा और धर्मेंद्र - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

89 साल के धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच उनका हाल जानने के लिए पत्नी हेमा मालिनी और एशा देओल अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान एशा के चेहरे पर उदासी साफ तौर पर नजर आई। एशा के बाद अब सनी देओल, बॉबी देओल और सनी के बेटे करण देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र से मिलन ेपहुंचे सनी-बॉबी
उनकी सेहत में पहले से सुधार है, जैसा की एशा और हेमा मालिनी ने बताया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल, धर्मेंद्र को अस्पताल देखने के लिए पहुंचे हैं।
 

 

भतीजे अभय देओल पहुंचे घर
इसी बीच धर्मेंद्र के घर जाते हुए भतीजे अभय देओल स्पॉट हुए। अभय यहां जल्दी में नजर आए।
 
विज्ञापन

निधन की झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा
इससे पहले दिग्गज अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने उनके निधन की खबरों का खंडन करते एक पोस्ट किया है। गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।'
 

एशा देओल ने कहा- प्राइवेसी का सम्मान करें 
एशा ने पिता धर्मेद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। एशा ने झूठी खबरों को फैलाने वाले मीडिया चैनल्स को भी फटकार लगाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा- लगता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मैं हमारे परिवार की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए अपील करती हूं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें