फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra Family: धर्मेंद्र ने की दो शादियां, छह बच्चों के थे पिता; घर के आंगन में खेलते हैं 13 नाती-पोते

Mon, 24 Nov 2025 01:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Family Tree: अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उन्होंने दो शादियां की थीं, वह छह बच्चों के पिता थे। आइए उनके परिवार के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज सोमवार को निधन हो गया है। उनके परिवार के लोग और उनके करीबी सदमे में हैं। ऐसे में धर्मेंद्र के फैंस उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। धर्मेंद्र का परिवार बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में से एक है। उन्होंने दो शादियां की थीं और उनके कुल छह बच्चे हैं।



 
विज्ञापन

2 of 9
परिवार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : फेसबुक@Filmy Sunyy
धर्मेंद्र की पहली शादी
मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। 19 साल की उम्र में उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर के साथ पहली शादी की थी। तब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की थी। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के 2 बेटे और 2 बेटियां हुईं। यानी वह चार बच्चों के पिता बन गए।

विज्ञापन

3 of 9
परिवार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : फेसबुक@Olden Indian Cinema
पहली पत्नी से धर्मेंद्र के बच्चे
एक्टर धर्मेंद्र के इन चारों बच्चों के नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है। सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उनकी दोनों बहनें विजेता देओल और अजीता देओल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के बच्चे सेटल हैं।

4 of 9
परिवार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : एक्स
धर्मेंद्र की दूसरी शादी
धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना 1980 में अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। हेमा मालिनी उनसे 13 साल छोटी हैं। एक्ट्रेस के साथ सात फेरे लेने के बाद कपल की दो बेटियां हुईं। इन दोनों के नाम एशा देओल और अहाना देओल है।
विज्ञापन

5 of 9
सनी देओल का परिवार - फोटो : फेसबुक@Cidhant
सनी देओल का परिवार
धर्मेंद्र के बच्चों ने अपना-अपना घर बसा लिया है। सबसे बड़े बेटे सनी देओल की पत्नी पूजा हैं। वह लाइमलाइट से दूर हैं। दोनों से दो बेटे करण और राजवीर हैं। उम्मीद है कि वह बॉलीवुड में अपने करियर की जल्द शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
बॉबी देओल का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @iambobbydeol
बॉबी देओल का परिवार
धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल हैं। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त तान्या आहूजा के साथ शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। उनके नाम आर्यमन और धरम है।
विज्ञापन

7 of 9
मां के साथ विजेता और अजीता - फोटो : रेडिट
विजेता और अजीता
धर्मेंद्र की दो बेटियां विजेता और अजीता अक्सर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। शादी के बाद से दोनों बहनें विदेश में रहती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। विजेता और अजीता दोनों ही बहनों के दो-दो बच्चे हैं।

8 of 9
परिवार के साथ एशा देओल - फोटो : एक्स
एशा देओल
हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। पहली बेटी एशा देओल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने कारोबारी भरत तख्तानी के साथ 2012 में शादी की थी। अब दोनों का तलाक हो चुका है। एशा देओल की दो बेटियां हैं राध्या और मिराया।
विज्ञापन

9 of 9
धर्मेंद्र, अहाना देओल - फोटो : एक्स@starsunfold
अहाना देओल
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सबसे छोटी बेटी अहाना देओल हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ हुई है। उनके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें