फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं आपका दिल वैसे ही थामे रखती हूं जैसे…’, हेमा मालिनी का पति धर्मेंद्र संग अंतिम फोटो वायरल; कही थी ये बात

Mon, 24 Nov 2025 05:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini Last Pic With Dharmendra: सिनेमाई दुनिया के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से हर कोई सदमे हैं। अब हेमा मालिनी का पति धर्मेंद्र संग आखिरी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ही मैन के से नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है। अभिनेता का 89 वर्ष की उम्र में आज सोमवार को निधन हो गया। इस मौके पर हेमा मालिनी की कुछ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पति धर्मेंद्र संग नजर आ रही हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री का यह आखिरी पोस्ट है, जो उन्होंने अपने दिवंगत पति के साथ साझा की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खास नोट भी लिखा था। पढ़िए पूरी खबर। 

विज्ञापन


हेमा मालिनी की धर्मेंद्र संग आखिरी तस्वीरें वायरल
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 8 दिसंबर 2024 को अपने दिवंगत पति और अभिनेता धर्मेंद्र संग आखिरी तस्वीर पोस्ट की थी। अब अभिनेता के निधन के बाद एक्ट्रेस का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री ने दो तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों बेहद प्यार लग रहे हैं। 
 


 

‘मैं आपका दिल वैसे ही थामे रखूंगी..’
इस पोस्ट को अभिनेत्री ने धर्मेंद्र के 89वें जन्मदिन पर साझा किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज जश्न मनाने का दिन, मेरे सपनों के राजकुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपका दिल वैसे ही थामे रखती हूं, जैसे आपने मेरा। जब से हम मिले हैं, तबसे हमने साथ में अच्छे-बुरे दौर देखे हैं, लेकिन हमेशा साथ रहे हैं। एक-दूसरे के लिए अपने प्यार में अटल रहे हैं। मैं आने वाले कई साल तक आपको प्यार करती रहूंगी। ईश्वर आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां प्रदान करें। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: दादाजी से लेकर बेटों संग आदर्श पिता के रोल में नजर आए धर्मेंद्र, हर किरदार में जीता 'ही-मैन' ने दर्शकों का दिल

कब हुई थी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी?
2 मई 1980 को धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद उनके घर में दो बेटियां आईं- ईशा देओल और अहाना देओल ने जन्म लिया। आज भी हेमा और धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित जोड़ों में से एक हैं। धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी हेमा मालिनी संग प्रेम कहानी हमेशा के लिए अमर हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें