फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmasthala case: यूट्यूबर्स पर हमले की प्रकाश राज ने की निंदा, बोले- 'इन गुंडों की वजह से धर्मस्थल बदनाम है'

Thu, 07 Aug 2025 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmasthala case: कर्नाटक की मंदिर नगरी धर्मस्थल में सामूहिक तौर पर शवों को दफनाने के मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। इस बीच कल बुधवार को वहां रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे चार यूट्यूबर्स पर हमला किया गया। प्रकाश राज ने इसकी निंदा की है। 
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के धर्मस्थल में कल बुधवार को कवरेज के लिए पहुंचे यूट्यूबर्स पर हमला कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है। धर्मस्थल पर हमले की इस घटना की अभिनेता प्रकाश राज ने निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन

प्रकाश राज ने की हमले की निंदा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल के पास बुधवार शाम भीड़ ने तीन यूट्यूबर्स और एक कैमरामैन पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन पर धर्मस्थल को बदनाम करने का आरोप लगाया गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अभिनेता प्रकाश राज ने कहा, 'धर्मस्थल में सौजन्या हत्याकांड के लिए न्याय की मांग कर रहे पत्रकारों पर हमला किया गया, जो निंदनीय है'।
 

सवाल किया, 'इसके पीछे कौन है?'
प्रकाश राज ने आगे कहा, 'इन गुंडों की वजह से धर्मस्थल बदनाम हो रहा है। जब इन गुंडों से पूछा जाता है कि सौजन्या की इतनी दुखद मौत क्यों हुई, तो उन्हें क्या परेशानी होती है? इससे यह संदेह बढ़ता है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और इसके पीछे कौन है'।

Anupam Kher: काजोल के कहने पर अवॉर्ड शो में तनुजा ने बजाई सीटी, अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम
विज्ञापन

न्याय के लिए की जा रही मांग
प्रकाश राज ने पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है, 'मैं पुलिस से अनुरोध करता हूं कि इन गुंडों को गिरफ्तार करे और सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करें। लोगों को यह समझना चाहिए कि सच्चाई और न्याय की तलाश हमारा अधिकार है'। बता दें कि कॉलेज छात्रा सौजन्या 2012 में धर्मस्थल कस्बे में मृत पाई गई थी। हाल के हफ्तों में खासकर सोशल मीडिया पर इस मामले में न्याय की मांग फिर से उठी है। राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की तरफ से पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में सामूहिक हत्या, बलात्कार और अवैध रूप से दफनाने के आरोपों की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें