धनुष ने साझा किया पोस्ट
सोमवार को धनुष ने फिल्म के दो नए पोस्टर साझा किए और अपने प्रशंसकों को पोंगल की बधाई दी। एक पोस्टर में धनुष दूर से एक सुंदर पृष्ठभूमि में एक पेड़ के नीचे सुकून के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनके बगल में एक बछड़ा भी नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे पोस्टर में धनुष खेत के बीच अभिनत्री नित्या मेनन को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं।
'इडली कढ़ाई' का पहला पोस्टर
पोस्ट साझा करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी पोंगल'। सितंबर में धनुष ने 'इडली कढ़ाई' की घोषणा की थी, जिसका मतलब है 'इडली शॉप'। उन्होंने जो पोस्टर ऑनलाइन शेयर किया था, उसमें एक सुनसान गली में एक पेड़ से घिरी एक पुरानी दिखने वाली सड़क किनारे की झोपड़ी दिखाई गई थी, जो तारों से जगमगा रही थी। इसमें एक युवक को दुकान के बाहर खड़ा दिखाया गया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति अंदर सामान संभालता हुआ दिखाई दे रहा था।
धनुष की आने वाली फिल्में
अक्तूबर में नित्या मेनन ने घोषणा की थी कि वह इस फिल्म में धनुष के साथ अभिनय करेंगी। थिरुचित्रम्बलम के बाद यह उनका दूसरा सहयोग है। 'इडली कढ़ाई' 10 अप्रेल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'रायन' में दिखा गया था। अब अभिनेता के पास कई परियोजनाएं हैं। धनुष के पास शेखर कम्मुला की 'कुबेर' है, जिसमें रश्मिका मंदाना और अक्किनेनी नागार्जुन शामिल हैं।