फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberaa: डंपयार्ड में शूटिंग करके भावुक हुआ यह साउथ सुपरस्टार, बोला- 'मेरे लिए यह खास था, मैं वहीं से आया हूं'

Tue, 10 Jun 2025 07:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई

सार

Kuberaa Music Launch Event: साउथ की फिल्म ‘कुबेर’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च का इवेंट मुंबई में हुआ।
विज्ञापन
धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में हुए इवेंट में एक्टर धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' के प्रमोशन के लिए एक साथ नजर आए। इस मौके पर फिल्म की कास्ट ने शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव और किस्से साझा किए। इस दौरान फिल्म से जुड़े अभिनेता ने साझा किया कि उसके लिए फिल्म कितनी खास है और आखिर क्यों डंपयार्ड में शूटिंग के वक्त उसे अपना बचपन याद आ गया। जानिए कौन है ये अभिनेता।

विज्ञापन

‘शूटिंग के वक्त बचपन की यादें ताजा हो गईं’
इस इवेंट के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता धनुष ने अपने जीवन के सफर को याद किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं। धनुष ने बताया कि वो भी एक साधारण परिवार से आते हैं और इस फिल्म की शूटिंग ने उन्हें फिर से अपनी जड़ों से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब वे डंपयार्ड में शूटिंग कर रहे थे, तो ऐसा लगा जैसे पुराने दिनों में लौट गए हों।

कई लोगों ने कहा था बहुत मुश्किल होगी शूटिंग
इस दौरान मजाकिया अंदाज में धनुष ने कहा, 'हमने 6-7 घंटे डंपयार्ड में शूटिंग की और रश्मिका बिल्कुल ठीक थीं। मैंने पूछा, रश्मिका तुम्हें कुछ महसूस नहीं हो रहा? तो रश्मिका बोलीं, मुझे तो कुछ भी महक नहीं आ रही। बहुत लोगों ने कहा था कि ये शूटिंग बहुत मुश्किल होगी, हम सब मास्क पहने थे लेकिन सच कहूं तो इतना बड़ा चैलेंज नहीं था, सब ठीक था।' धनुष ने आगे कहा कि आज मैं जहां हूं, उसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। यह फिल्म मेरे लिए कई वजहों से खास है, क्योंकि इसने मुझे फिर से उस दुनिया से जोड़ दिया, जहां से मैं आया हूं।

धनुष ने ‘कुबेर’ के लिए दिल से जताया आभार

विज्ञापन

धनुष ने आगे कहा कि आमतौर पर हम अपने कम्फर्ट जोन में रहते हैं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे फिर से वो पुराना समय दिखाया। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं कि आज मैं यहां हूं, लेकिन अपने बचपन की यादों में लौटना मेरे लिए बहुत खास रहा। 'कुबेर' के लिए मैं दिल से आभारी हूं।

(फोटो- अमर उजाला)

आमतौर पर प्रमोशन के लिए नहीं आता, लेकिन...'

धनुष ने इस दौरान कहा, 'मैं आमतौर पर प्रमोशन के लिए नहीं आता, लेकिन 'कुबेर' मेरे लिए बहुत खास है। इस फिल्म की कहानी और इसका अनुभव इतना अलग है कि मैं चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें और महसूस करें। फिल्म का हर हिस्सा, हर सीन मेरे दिल के करीब है। जब आप किसी फिल्म को दिल से करते हैं, तो उसे लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी लगता है।'

यह खबर भी पढ़ेंः Rashmika Mandanna: 'कचरे के ढेर में किया लगातार 6 घंटे काम’, रश्मिका ने बताया 'कुबेर' की शूटिंग से जुड़ा अनुभव

‘भिखारी के किरदार के लिए मैंने कोई रिसर्च नहीं की’
धनुष ने हंसते हुए कहा, 'मैंने फिल्म में भिखारी का रोल किया है। लोग सोचते हैं कि मैंने बहुत रिसर्च की होगी, लेकिन सच बताऊं तो मैंने कुछ नहीं किया। मैं बस सेट पर गया और डायरेक्टर शेखर सर के कहे अनुसार काम किया। उन्होंने सबकुछ बहुत आसान बना दिया।'

धनुष ने की निर्देशक की तारीफ
धनुष ने निर्देशक शेखर कम्मुला को 'स्वर्ग से आया व्हाइट एंजल' बताया। उन्होंने कहा कि 'शेखर सर बहुत अच्छे इंसान हैं। उनकी पॉजिटिव एनर्जी और ईमानदारी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। सिर्फ 20 मिनट की कहानी सुनकर ही मैंने फिल्म के लिए हां कर दी थी।

मैं सिर्फ डायरेक्टर का कहा फॉलो करता हूं
धनुष ने अपने एक्टिंग के बारे में बताया कि लोग पूछते हैं कि मैं हर बार किरदार में कैसे ढल जाता हूं। सच कहूं तो मैं ज्यादा मेहनत नहीं करता। मेरे डायरेक्टर मुझे सबकुछ समझा देते हैं, मैं बस उनका कहा फॉलो करता हूं। असली मेहनत फिल्ममेकर्स की होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें