साउथ सुपरस्टार धनुष को आखिरी बार 'कुबेर' फिल्म में देखा गया था। इसी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेता की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें गुस्से में देखा गया था। ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोमवार को एक्टर की आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' के ऑडियो लॉन्च के मौके पर धनुष से इस वायरल तस्वीर के बारे में पूछा गया। इसपर अभिनेता ने कहा वो शर्मनाक था।
धनुष से इवेंट के दौरान वायरल तस्वीर को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘कई बार, जब हम किसी से बात कर रहे होते हैं या कोई प्रेरणादायक संगीत सुन रहे होते हैं, तो कलाकार कभी-कभी हमारी जानकारी के बिना ही उस पर परफॉर्म करना शुरू कर देते हैं। जब बच्चे "रायन" का गाना इतनी अच्छी तरह गा रहे थे, तो मैं उस किरदार और उसकी तैयारी के बारे में सोचने लगा। मैं भावुक हो गया। मेरे करीबी लोग इस बारे में जानते हैं। यह शर्मनाक था।"
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में हुआ बड़ा 'खेला', इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार
इडली कढ़ाई फिल्म के बारे में
धनुष की आगामी फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ है, जो 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें धनुष, नित्या मेनन के रूप में सत्यराज, अरुण विजय, समुथिरकानी, राजकिरण, शालिनी पांडे और पार्थिबन जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित इमोशनल ड्रामा है।
धनुष ने निर्देशक के रूप में भी बनाई पहचान
धनुष ने सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्माता और निर्देशक के रूप में भी पहचान बनाई है। साल 2017 में धनुष ने निर्देशन की दिशा में कदम बढ़ाया और 'पा पांडी' नाम की फिल्म बनाई, जिसमें उन्होंने खुद ही लिखकर अभिनय किया। फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग आदमी की जिंदगी और नारीवाद पर आधारित थी, जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी।