धनुष की पोस्ट में क्या है?
धनुष ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह कुर्ता-पजामा में हैं। वह बनारस की गलियों में घूम रहे हैं। उनके साथ निर्देशक आनंद एल राय भी नजर आ रहे हैं। धनुष ने पोस्ट में लिखा है 'यादों की गलियों में टहलते हुए। यहीं से सफर शुरू हुआ था। कुंदन। एक ऐसा किरदार जो एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे अंदर से नहीं गया। कुंदन नाम आज भी बनारस की गलियों में गूंजता है। लोग मुझे पुकारते हैं और मैं अब भी पीछे मुड़कर मुस्कुराता हूं। अब उन्हीं गलियों में घूमना, उसी घर में बैठना उसी चाय की दुकान से चाय पीना और गंगा किनारे उस आदमी के साथ घूमना, जिसने मुझे कुंदन दिया था। एक पूरा चक्कर जैसा लगता है। अब 'तेरे इश्क में' के शंकर का वक्त है।'
'तेरे इश्क में' के बारे में
'तेरे इश्क में' का एलान आनंद एल राय ने अपनी पिछली फिल्म 'रांझणा' की 10वीं सालगिरह पर की थी। इस फिल्म को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धनुष के साथ इस फिल्म में कृति सेनन होंगी। इसमें एआर रहमान का म्यूजिक है।