फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberaa: 'कुबेर' पर चली सेंसर की कैंची, CBFC ने धनुष-रश्मिका की फिल्म में लगाए 19 कट, जानिए कितनी घटी अवधि?

Wed, 18 Jun 2025 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuberaa Faces 19 CBFC Cuts: फिल्म 'कुबेर' की रिलीज डेट एकदम नजदीक आ गई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन जैस सितारे हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है।
विज्ञापन
'कुबेर' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कुबेर' व्यापक स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसमें रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी अहम भूमिकाओं में हैं। शेखर कम्मुला निर्देशित फिल्म पर रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। इस फिल्म के एक या दो सीन में कटौती नहीं हुई है, बल्कि पूरे 19 सीन काटे जाने की चर्चा है।

विज्ञापन

कुबेर - फोटो : वीडियो ग्रैब
इतना कम हुआ फिल्म का रनटाइम
फिल्म 'कुबेर' रिलीज से पहले जबर्दस्त चर्चा में हैं। बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ और इसे भी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके रनटाइम को लेकर है, जो करीब सवा तीन घंटे है। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के अनुसार सीबीएफसी ने कथित तौर पर फिल्म में 19 कट लगाए जाने की मांग की है। मतलब फिल्म के ऑरिजनल वर्जन से करीब 14 मिनट का रनटाइम कम किया गया है।

कुबेर - फोटो : एकस GetsCinema
दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी
सीबीएफसी की तरफ से इतने कट लगाए जाने की शायद मेकर्स को भी उम्मीद नहीं होगी। ऐसे में दर्शकों के बीच भी इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आखिर फिल्म में ऐसा क्या है, जिसकी वजह से इतनी जांच की गई। इससे सस्पेंस और बढ़ गया है। इस बीच फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग को लेकर भी छाई हुई है, जिसने मजबूत शुरुआत के संकेत दिए हैं। 

Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर ने दिया था शानदार जवाब
विज्ञापन

कुबेर - फोटो : एकस GetsCinema
ये सितारे भी निभा रहे अहम भूमिकाएं
इस फिल्म में जिम सर्भ, दिलीप ताहिल और सयाजी शिंदे जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'कुबेर' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने किया है। संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें