फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष के मैनेजर पर लगे कास्टिंग काउच के आरोपों पर अभिनेत्री ने दी सफाई, मान्या ने खुद सामने आकर बताया सच

Wed, 19 Nov 2025 11:00 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manya Anand Controversy: साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों कास्टिंग काउच का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अभिनेता धनुष के मैनेजर पर लगे आरोपों के बाद अब मान्या आनंद ने खुद सामने आकर सच बताया है। 
विज्ञापन
मान्या आनंद और धनुष के साथ मैनेजर श्रेयस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक बड़े विवाद में उलझ गई है, जहां सुपरस्टार धनुष के मैनेजर बताए जाने वाले शख्स श्रेयस पर कास्टिंग काउच के गंभीर आरोपों ने हलचल मचा दी है। यह मुद्दा तब और गरमाया जब आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर नया बयान जारी कर अपनी सफाई दी और कई अफवाहों को गलत ठहराया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को धनुष की टीम का हिस्सा बताया और उन्हें नए प्रोजेक्ट का ऑफर दिया। आरोप यह था कि काम दिलाने के बहाने उस व्यक्ति ने अभिनेत्री पर दबाव डालने की कोशिश की और एडजस्ट करने जैसी गलत बात कही। इससे अभिनेत्री मानसिक तनाव में आ गईं, जिसके बाद उन्होंने यह मामला सोशल प्लेटफॉर्म पर उठाया। इस आरोप ने खूब सुर्खियां बटोरीं और सोशल मीडिया पर यह बात फैल गई कि धनुष के मैनेजर श्रेयस पर सीधे तौर पर उंगली उठाई गई है।
 


अफवाहों को बताया गलत
हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर कई अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया और कई चैनलों ने इसे धनुष पर आरोप’ जैसा बनाकर प्रसारित किया, जबकि उन्होंने कभी भी ऐसा दावा नहीं किया था। एक्ट्रेस के अनुसार, जिसने उन्हें कॉल किया था वह सिर्फ यह कह रहा था कि वह “धनुष की ओर से बात कर रहा है”, लेकिन उसने यह बिल्कुल नहीं कहा कि वह वास्तव में धनुष की आधिकारिक टीम का हिस्सा है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि ऐसे लोग फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर फर्जी पहचान बनाकर कलाकारों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


क्या लगाया था आरोप?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कॉल करने वाले ने खुद को ‘श्रेयस’ बताया था और फिल्मों में रोल दिलाने की बात कही थी। लेकिन वे स्पष्ट रूप से कहती हैं कि यह संभव है कि वह व्यक्ति सिर्फ नकली नाम और झूठी पहचान का इस्तेमाल कर रहा हो। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए, क्योंकि इससे बेवजह गलतफहमियां फैलती हैं और निर्दोष लोगों की छवि खराब होती है।

फिर चर्चाओं में आया कास्टिंग काउच का मुद्दा
इस घटना के बाद कई कलाकारों और इंडस्ट्री वर्कर्स ने भी इस बात पर चिंता जताई है कि सोशल मीडिया के दौर में फर्जी एजेंट्स और कास्टिंग से जुड़े धोखेबाज लोग तेजी से सक्रिय हो गए हैं। बिना वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति की पहचान पर भरोसा करना कलाकारों के लिए जोखिम भरा होता जा रहा है। अभिनेत्री का बयान इसी बात की ओर इशारा करता है कि कलाकारों को न सिर्फ सतर्क रहना चाहिए, बल्कि किसी भी नए ऑफर को स्वीकार करने से पहले उचित जांच भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें