साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' की वजह से चर्चा में हैं, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता ने संगीतकार एआर रहमान के पुणे कॉन्सर्ट में जैसी ही एंट्री की, दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया। ये वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।
धनुष की हुई जबरदस्त एंट्री
वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता धनुष की एआर रहमान के कॉन्सर्ट में स्पेशल एंट्री हुई। एक्टर लिफ्ट से अचानक स्टेज पर आते हैं। उन्हें देखते ही हजारों संख्या में मौजूद दर्शकों ने खूब हूटिंग की। उनके फैंस का उत्साह देखने लायक था। इसके बाद एक्टर ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। फिर उन्होंने गायक-संगीतकार एआर रहमान से मुलाकात की। कुछ और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेता माइक लिए कुछ कहते दिख रहे हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इन वीडियोज के वायरल होते ही नेटिजंस की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी यूजर्स अभिनेता पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सभी लाल दिल वाला इमोजी और फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
शक्तिमान और फ्लाइंग जट्ट की गोद में 'बाहुबली', कृष-जादू कर रहे शॉपिंग; वायरल हुईं हीरोज की पार्टी की तस्वीरें
धनुष की फिल्म के बारे में
एक्टर धनुष की आगामी फिल्म 'तेरे इश्क में' है, जो एक म्यूजिकल फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इसे हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। इसके गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। साथ ही म्यूजिक देने का काम एआर रहमान ने किया है। इसमें धनुष और कृति सेनन के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया भी हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, और कृष्ण कुमार हैं। यह फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी।