28 नवंबर को होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। पहले इस फिल्म को 21 नवंबर को ही रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं इस फिल्म का प्रदर्शन काफी हद आनंद एल राय के करियर का भविष्य भी तय करेगा। क्योंकि उनकी पिछली फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।
टीजर और गाने फैंस को आए पसंद
ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर और गाने रिलीज किए गए थे। टीजर को देखने के बाद दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए थे। इस साल अब तक रिलीज हुईं दो लव स्टोरी फिल्में ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। ऐसे में अब ‘तेरे इश्क में’ इस साल रिलीज होने वाली तीसरी लव स्टोरी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पिछली दोनों फिल्मों से काफी अलग है। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है।