गाने को चहल की जिंदगी से जोड़ रहे लोग
धनश्री के इस नए गाने में प्यार और धोखे की कहानी को दिखाया गया है। गाने के बोल भी उसी तरह के हैं। अब इस गाने के रिलीज होने पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने गाने को युजवेंद्र चहल से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा गाना चहल की जिंदगी को बयान करता है। तो वहीं कई यूजर्स ने युजवेंद्र चहल के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चहल को सपोर्ट किया।
गाने की टाइमिंग पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
धनश्री के गाने पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने गाना रिलीज करने की टाइमिंग पर भी गौर किया है। एक यूजर ने लिखा कि ‘धोखा देने वाली लड़की खूबसूरत क्यों होती है।’
लोगों ने की गाने की तरीफ
कुछ यूजर्स ने गाने की तारीफ की है और कहा कि ये गाना सबकी प्ले लिस्ट का किंग बनने वाला है।
दोनों के फैंस भिड़े
एक यूजर ने धनश्री के इस गाने को धनश्री और चहल के तलाक के मामले मेंं धनश्री की तरफ से बताया, तो कुछ ने इसे चहल को स्पेशल ट्रिब्यूट बताया। एक यूजर ने धनश्री को निशाने पर लेते हुए लिखा कि ‘चहल को धोखा क्यों दिया।’
कुछ यूजर्स धनश्री का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ चहल के सपोर्ट में खड़े हैं। लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर लगता है कि लोग इस गाने को चहल और धनश्री के तलाक से इतर देख ही नहीं पा रहे हैं। क्योंकि गाने की टाइमिंग और शब्द भी कुछ ऐसे ही हैं।